फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे प्रेमी ने युवती को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के तराव (झंझापार) गांव में मंगलवार की दोपहर अपनी बहन के यहां आई युवती को उसके पड़ोसी गांव का ही सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवती को चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग उसे पकड़ना चाहें लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी प्यारेलाल की पुत्री प्रियंका चौहान को उसी के पड़ोसी गांव का सिरफिरा युवक प्रद्युम्न राम उससे एकतरफा प्यार करता था। वह आए दिन उसे छेड़ता तथा धमकी भी देता था। युवती लगातार उसके हरकतों का विरोध करती रही लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। परेशान परिजन उसे उसकी बहन प्रमिला के घर तरांव भेज दिए। जानकारी होने पर सिरफिरा प्रेमी युवक मंगलवार दोपहर युवती के पास पहुंचा जिसे देखते ही वह घर में भागी। वह घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो चाकू से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर परिवार के लोग उसे पकड़ना चाहे लेकिन वह भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें