जौैनपुर। जिले में चोर पुलिस से आगे चल रहे हैं। भूलेमऊ धर्मापुर और खुटहन इलाके के पनौली में दुकान और घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के भुलेमऊ धर्मापुर बाजार में अमित जायसवाल की इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान है। सुबह वह दूकान खोलने के लिए पहुंचे तो पता चला दूकान का शटर टूटा था और उसमें रखी बैट्री, डीजे मशीन, स्टेब्लाइजर, टीवी, सीलिंग फैन, टेबल फैन आदि सामान गायब था। चोरी गए सामानों की कीमत 50 हजार से अधिक बताई गई है। सीओ सिटी नृपेन्द्र सिंह भी प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव निवासी प्रहलाद वर्मा घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर बाक्स ुठा ले गए। उसमें में 40 हजार नकदी, सोने का हार, मांगटीका, चेन, अंगूठी, नथिया समेत ढाई लाख से अधिक का माल था। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।