मडिय़ाहूं। जोगिपुर पुलिया के पास बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुया निकाल कर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्य यूनियन बैंक की मडिय़ाहूं शाखा से 40 हजार रुपया निकाल कर साइकल से घर लौट रहे थे। वह रुपये झोले में रखकर उसे साइकल के हैंडल में टांग लिया था। वह जैसे ही जौगीपुर पुलिया के पास पहुंचे थे कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर साइकल रोक लिया। साइकल के हैंडल से रुपयों से भरा झोला छीनकर फरार हो गए। भयवस वह बदमाशों का विरोध नहीं कर सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा पीड़ित से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि लूट की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।