बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी 46 वर्षीय राजेश सिंह को दोपहर में कस्बे में चिकित्सक डा. अनिल सिंह की गली में बेहोशी की हालत में पाया गया। अगल-बगल के लोगों ने उन्हें उठाकर घर पहुंचा दिया। जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सुनीलदत्त राय का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। चर्चा है कि उन्हें कुछ देर पहले बगीचे में अपने साथियों के साथ दारू पीते देखा गया था।