फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक के धक्के से टूटा रेलवे क्रासिंग का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। सुरियांवा रेलवे स्टेशन का पूर्वी गेट सोमवार को टाटा मैजिक के धक्के से टूट गया। आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जंघई-सुरियांवा मार्ग पर स्थित गेट नम्बर 41 सी सुरियांवा पूर्वी पर सोमवार को सुबह 10:20 बजे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस के आने के समय गेट मैन केरा यादव ने गेट बंद कर रहा था। उसी दौरान भदोही की तरफ जा रही टाटा मैजिक का चालक गेट बंद होने से पहले ही निकलने की कोशिश की जिससे धक्का लगने से गेट टूट गया। गेटमैन ने मैजिक चालक को रोक लिया। उसने इसकी सूचना अस्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर जंघई आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविन्द सिंह व कांस्टेबल सत्यनारायण यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होने तत्काल गाड़ी को कब्जे मे लेकर टाटा मैजिक के चालक अफरोज आलम निवासी सुरियांवा पट्टी भदोही को रेलवे की धारा 160(2) के तहत कार्यवाही करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें