फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने किसान से छीने 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। यूबीआई की चंदवक शाखा से रुपये निकाल कर घर जा रहे किसान से उचक्कों ने 25 हजार रुपया छीन लिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
चंदवक थाना क्षेत्र के हबुसही गांव निवासी हर्षवर्धन सिंह चंदवक बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा से 25 हजार रुपए निकालकर बाहर निकले तभी वहां खड़े दो उचक्कों ने झोले में रखा रुपया छीन कर भाग गए । बदहवास भुक्तभोगी ने थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना दी । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ससुराल आये युवककी सड़क दुर्घटना में मौत
मछलीशहर। नगर के महतवाना मोहल्ला स्थित ससुराल आये युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।
महतवाना मोहल्ला निवासी उमेश चन्द्र माली की पुत्री प्रिया की शादी प्रतापगढ़ जिले के जामताली निवासी सुरेंद्र उर्फ पिंटू (26)के साथ हुई थी। पिंटू मुंबई में नौकरी करता था।होली पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। वह अपनी पत्नी बच्चे से मिलने ससुराल आ गया। शुक्रवार को सुबह किसी बात को लेकर ससुराल में विवाद हुआ तो वह घर वापस जाने के लिए निकला था कि मौर्य नगर में हाइवे पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ से एम्बुलेंस से स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के दो पुत्रिया अनन्या(5)और रानी(3)है।
विज्ञापन

प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
सिुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। करीब आधी रात को दोनों एक कमरे में बात कर रहे थे। इसी दौरान परिवीर के किसी सदस्य की नींद खुल गई। दोनों को एक कमरे में देख उसने शोर मचाया तो परिवार वालों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
दूकान से पचास हजार की चोरी
बदलापुर/घनश्यामपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में स्थित चंदन शहीद मार्ग पर एक दुकान का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने गल्ले में रखा 50 हजार नकदी पार कर दिया।
शुक्रवार को सुबह जब दुकान मालिक नवीन गुप्ता ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा तो उसके होश उड़ गये। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। जहां गल्ले में रखा 50 हजार नकदी उठा ले गये। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मदारपुर फूलपुर बाजार में गुरुवार की रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।
बाजार निवासी संजय गौतम की पत्नी ज्योंति (23) रात में सोने के लिए अंदर कमरे में चली गई। सुबह देर तक वह सोकर नहीं उठी तो पविार के लोग जगाने पहुंचे। दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो खिड़की से देखा गया। पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटक रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतारा गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योंति का पति मुंबई में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें