मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना सुबानगर गांव स्थित शराब की दुकान से बंदी के दिन शराब लेने पहुंचे मनबढ़ों ने सेल्समैन विवाद कर लिया। बीच बचाव करने पहुंचे मकान मालिक ललई सरोज व उनके परिजनों को की पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
होली के दिन शराब की दूकानें बंद थीं। सरौना सुबानगर में सेल्समेन दुकान बंद कर दुकान के बाहर बैठा था। गांव के कुछ मनबढ़ शराब लेने पहुंचे। सेल्समैन ने शराब देने से इनकार किया तो उलझ गए। सेल्समेन द्वारा मकान मालिक ललई सरोज को घटना की जानकारी दी गई। तो वे मौके पर पहुंचकर मनबढ़ों को मना करने लगे। इतने में ललई सरोज व उनके परिजनों की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें पवन कुमार(20), हीरावती (50), अभिनाथ (55), बलिराम(27), शशिकला(25), ललई (34) व दूसरे पक्ष से सूरज (28), शिवपूजन(25), विजयी(30), मंगेश (20) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू लाया गया। जहां पवन कुमार को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दो पक्षों में मारपीट, सात हिरासत में
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद रसूलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर शान्तिभंग की धारा में चालान भेजा।
उक्त गांव में गुलाम रसूल व बाबूराम के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पडोसियों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने गुलाम रसूल पुत्र निजामुद्दीन की तहरीर पर विकास पुत्र राम बाबू, अजीत पुत्र बाबूराम, राहुल पुत्र अजीत व बाबू राम की तहरीर पर गुलाम रसूल व उनके पुत्रों नबीजान, शहबान, वलीजान पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शान्तिभंग में चालान भेज दिया।