मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कैलावर गांव के पास अपनी पत्नी को उपचार के लिए जा रहे अधिवक्ता को बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी गुलाब चंद एडवोकेट शुक्रवार की शाम करीब सवा आठ बजे अपनी पत्नी को उपचार के लिए घर से जौनपुर जा रहे थे। रास्ते में कैलावर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर अधिवक्ता को घायल कर दिया। गोली अधिवक्ता के पैर में लगी। वह तथा उनकी पत्नी शोर मचाने लगे जिससे बदमाश वहां से भाग गए। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।