फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर चोरों ने पार किया नगदी समेत लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के यूपी सिंह कालोनी और सतहरिया स्थित सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के यूपी सिंह कालोनी निवासी राकेश सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान पार कर दिया। राकेश अपने परिवार के साथ होली मनाने आजमगढ़ थाना क्षेत्र के देवगांव गए थे। सुबह घर लौटने के बाद देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी आलमारी टूटी थी। सामान कमरे में बिखरा हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में राकेश ने नगदी समेत साढ़े 3 लाख के सामान गायब होने की बात कही है।
विज्ञापन

सतहरिया:औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात में हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मुंगराबादशाहपुर के नईगंज निवासी भगौती सोनी की औद्योगिक क्षेत्र में बालाजी ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलाते हैं। रोजाना की भांति शाम को वे अपनी दुकान बंद करके घर चले आए। सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें शटर का ताला टूटने की सूचना दी। जब दुकान मालिक दुकान के अंदर घुसे तो देखा कि चांदी के कई आभूषण व 10 हजार नगदी गायब है। चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें