करंजाकला/शाहगंज। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव में मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत तीन लाख के जेवरात चोरों ने पार कर दिया। जबकि शाहगंज के अक्खीपुर गांव में स्थित मस्जिद से बैट्री चोर उठा ले गए।
बड़ऊर गांव निवासी लालचंद बिंद के परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए थे। बगल के कमरे का ताला काटकर चोर नकदी समेत तीन लाख के जेवरात उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव में बीती रात चोरों ने मस्जिद से बैट्री पार कर दिया। बगल के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। महिला के जाग जाने पर चोर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अक्खीपुर गांव निवासी हदीदुन्निशां पत्नी स्व. मो. हसन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। जहां चोरी का प्रयास करते समय वह जाग गई। शोर मचाने पर चोर भाग गए। सुबह पता चला कि घर के पास में स्थित मस्जिद से इनवर्टर की बैट्री गायब थी।