फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के भुगतान को लेकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। सड़क चौड़ीकरण के लिए कस्बे में सड़क किनारे से हटाए जा रहे अतिक्रमण के तहत तोड़े गए मकान की मजदूरी का भुगतान करने को लेकर सोमवार की शाम पट्टीदारों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के चूड़ी मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश सेठ व चन्द्र प्रकाश सेठ की सम्पत्ति का एक हिस्सा डाक खाना तिराहा (मुख्य मार्ग) पर है। जिसमें ऊपरी तल पर चंद्र प्रकाश व नीचे वेद प्रकाश के परिवार के लोग कारोबार करते हैं। सड़क चौड़ीकरण में सोमवार को निशानदेही के आधार पर मकान को तोड़ने का काम शुरू हुआ। शाम को मजदूरी देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गयी। दुकान के बाहर रखे ईट पत्थर, सरिया से हुई मारपीट में एक पक्ष से महेन्द्र सेठ, विकास सेठ, रोहित , वेद प्रकाश सेठ व दूसरे पक्ष से राहुल सेठ व रवि सेठ घायल हो गये। सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने विकास, रोहित व राहुल को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पु लिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें