जलालपुर। जिले की वाराणसी सीमा से लगे फूलपुर थाना क्षेत्र के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निकट सोमवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
जलापुर थाना क्षेत्र के छतरीपुर निवासी अजीत सिंह (50) बाइक से वाराणसी जा रहे थे। वह फूलपुर के निकट आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे थे तभी स्कार्पियो की चपेट में आ गए। अजीत सिंह गांव के कोटेदार थे।