सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहरा खानदेव में प्रताप गढ़ जिले से आई रविवार की बारात की लग्जरी बस एवं मार्सल का शीशा तोडने एवं मारपीट करने के आरोप में घराती गृहस्वामी रमाशंकर तिवारी ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध थाने मे मुकदमा दर्ज कराया ।
जानकारी के अनुसार रमाशंकर तिवारी निवासी नकहरा खानदेव की पौत्री की शादी रविवार को थी ।बारात प्रताप गढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के अंतुपुर गांव निवासी पारस नाथ पांडे के यहां से आई थी। किसी बात को लेकर गांव के लड़कों से किसी बाराती.से विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लक्जरी बस और मार्शल का शीशी तोड़ दिया। चालक के साथ मारपीट भी की। सोमवार को रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने तहरीर पर गांव के अंकित तिवारी, प्रशांत तिवारी व प्रशांत शुक्ल के खिलाफ केस दर्ज किया है।