फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चंदवक पुरानी बाजार निवासी राजू गुप्ता (30) पुत्र नेपाली टेंपो चलाकर परिवार की आजीविका चलाता था। वह तीन बच्चों का पिता था। टेंपो की कमाई से वह परिवार की जरूरतीें पूरी नहीं कर पा रहा था। जिसे लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। सोमवार की रात वह अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता देख पत्नी ने शोर मचाया तो गांव के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की बड़ी बेटी राधा आठ वर्ष की और अनू पांच वर्ष की है जबकि छोटा दुधमुहा बच्चा छह माह का है। वह परिवार का अकेला कमासुत सदस्य था। आजीविका के लिए उसके पास कोई भूमि भी नहीं है। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में बस यही चर्चा थी कि अब मृतक की पत्नी तीन बच्चों को लेकर कैसे जीवन यापन करेगी।
000
दस दिन बाद भी किशोरी का पता नहीं
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना ंक्षेत्र के फत्तूपुर गांव से लापता किशोरी का पुलिस दो सप्ताह बाद भी पता नहीं लगा सकी। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी चार फरवरी को घर से खेत की तरफ गई थी। काफी देरतक वह लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी काफी खोजबीन की गई फिर भी पता नहीं चला। गायब किशोरी की मां ने बदलापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस 15 दिन बीतने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें