फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यारेलाल की हत्या में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। लखौवा बाजार में चार फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हुई प्रापर्टी डीलर प्यारेलाल की हत्या के आरोप में नामजद एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में दो हत्यारोपियों की अभी भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

लखौैवा गांव निवासी एवं प्रापर्टी डीलर प्यारेलाल यादव (40) की चार फरवरी को दोपहर तीन बजे लखौवा बाजार में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह बाजार में एक दूकान से सब्जी खरीद रहे थे। गोली मारने के बाद बदमाश दोनों हाथ में असलहा लेकर हवा में गोलियां दागते डेढ़ सौ् मीटर दूर खड़ी अपने बाइक के पास गया और आराम से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था। घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार में सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया था। घटना के दूसरे दिन मृतक की बड़ी बेटी प्रतिमा यादव की तहरीर पर पुलिस ने इसी गांव निवासी अभिषेक सिंह गब्बर, श्रवण कुमार सिंह और आनंद सिंह शोले के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि प्यारेलाल और गांव निवासी जनार्दन शर्मा ने मिलकर एक परिवार से जमीन रजिस्ट्री कराई थी। जिस जमीन को बैनामा कराया था, वह आरोपियों के कब्जे में है। कब्जा हटाने को लेकर ही विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर अभिषेक को अलीगंज से हंकारीपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें