फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई जबिक छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मड़ियाहूं क्षेत्र के साहोपट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल (45) अपनी पत्नी गामादेवी (40) व भयेहू अमृता देवी (38) के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के घर रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गाँव गए थे । रविवार की देर शाम को घर लौट रहे थे। वह मडिय़ाहूं भदोही मार्ग पर स्थित सिरिया गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क की पटरी पर खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ गए । जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र पटेल को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई । सोमवार को सुबह परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के खाखोपुर गांव निवासी जोहरा (70) पत्नी अब्दुल रज्जाक व खैलकुन (35) पत्नी जब्बार अहमदाबाद घर लौट रही थी। सोमवार को सुबह रोडवेज बस से खाखोपुर बाजार में उतर रही थी तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गई। एंबुलेंस से दोनों को मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां जोहरा की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना कुंवरपुर गांव के पास हुई। कुंवरपुर गांव निवासी बालकृष्ण सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान बाइक सवार सरायबीका गांव निवासी विनीत कुमार (19 ) से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से बाल कृष्ण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें