फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया घर में तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के दताव गांव निवासी शशांक दुबे ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि बरसठी और रामपुर थाने की पुलिस ने उनके घर में तोडफ़ोड़ के साथ लूटपाट की है। महिला पुलिस कर्मियों ने उनकी मां की पिटाई की।
विज्ञापन

करीब दस लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे शशांक दुबे ने जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में कहा है कि 21 जनवरी को बरसठी और रामपुर थाने से करीब 40 की संख्या में पुलिस के जवान उनके दरवाजे पर पहुंचे और नवनिर्मित मकान का बाराज तोडने की बात करने लगे। उनसे किसी सक्षम अधिकारी का आदेश मांगा गया तो पुलिस वालों ने परिवार के सदस्यों केसाथ बदसलूकी की। महिला सिपाही ने उनकी मां को कमरे में बंद कर उन्हें मारा पीटा। पुलिस के जवानों ने बारजा तोड़ दिया और घर में लूटपाट भी की। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारियों से उन्होंने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्रक सौंपने वालों में प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद यादव, रमेश, विकास ओझा, मोनू शर्मा, विशाल सिंह, आशुतोष तिवारी, रजनीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें