फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढलाई के वक्त मस्जिद की बीम टूटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बसुही नदी के किनारे स्थित महतान बस्ती में बन रही मस्जिद की छत की ढलाई के वक्त मंगलवार की शाम बीम टूट गई जिससे तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मस्जिद निर्माण के लिए मंगलवार को स्लीपर ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के काम में कुल 12 मजदूर लगे थे। शाम करीब चार बजे स्लीपर ढलाई का काम पूरा हुआ तभी पहले से ढाली गयी बीम टूट गई। पूरी छत भरभरा कर गिर गयी। छत पर मौजूद तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को निकाल कर बंधवाबाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में जगदीशपुर निवासी रामप्रसाद बिन्द (28), खपरहा निवासी पंकज विश्वकर्मा (25) व नेदुला गांव निवासी अशोक (26) शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से मलबा हटवाया। पुलिस को शक था कि मलबे में कोई और दबा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें