फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने के बाद एसडीएम ग्रुप पर भेजें फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने एसडीएम को निर्देश दिया है कि शिकायत मिलने पर अतिक्रमण हटवाने के बाद घटना स्थल पर पहले की पहले और बाद के हालात दोनों की फोटो करवाकर प्रशासनिक ग्रुप पर फोटो भेंजे।
विज्ञापन

डीएम बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में कहा कि श्रावस्ती माडल पर आईजीआरएस में सबसे अधिक शिकायत वालें गांव में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक गांव में चैपाल लगाकर जनता से शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त करें और मौके पर वैधानिक कार्यवाही करें। सभी उपजिलाधिकारी अतिक्रमण हटाने से पूर्व तथा बाद के फोटो तथा निर्धारित प्रारुप पर सूचना प्रशासनिक ग्रुप में डालें। न्यायालय का स्थगन आदेश के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें। सभी शिकायतों के साथ लेखपाल मौके पर जाकर जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराएं। जिससे आयुक्त वाराणसी को सूचना उपलब्ध करायी जा सकें। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे। उनके क्षेत्र की पुलिस टीम सभी निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंच गई है। साथ ही रवानगी एवं वापसी जीडी में दर्ज कराए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, केराकत मंगलेश दूबे, शाहगंज जयनारायण सचान, बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, मछलीशहर विमल कुमार दूबे, मड़ियाहॅू रमापति बिन्द, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी, मड़ियाहूं रामभवन यादव, मछलीशहर सौम्या पाण्डेय, केराकत अवधेश कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें