बुधवार की रात मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पवारा बाजार में स्थित डीआईजी के घर से भी भैंस चोरी हो गई।
लखनऊ में तैनात डीआईजी मनोज तिवारी के पवारा बाजार स्थित मकान पर उनके चाचा राजेंद्र तिवारी रहते हैं। घर के सामने पशुशाला में उनकी भैंस बंधी थी। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। बुधवार की आधी रात को आए चोर पशुशाला से भैंस निकाल कर पिकअप पर लाद लिए। तभी परिवार के लोगों की नींद टूट गई। शोर मचाने पर चोर पथराव करते हुए पिकअप समेत भैंस ले गए। डीआईजी के चाचा राजेन्द्र तिवारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। हालांकि थानाध्यक्ष पवांरा विधासागर ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।
दूसरी घटना पवांरा थाना क्षेत्र के ही सेमरिया गांव में घटी। जहां पुशु तस्कर राजेन्द्र गौतम के घर के सामने पशुशाला में बंधी भैस को पिकप पर लाऊद ले गए। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी श्यामनरायण तिवारी के घर के सामने पशुशाला में बंधी भैंस बुधवार की रात तस्कर पिकअप पर लाद ले गए। श्याम नारायण तिवारी गुरुवार को सुबह जब भैंस को बाहर निकालने के लिए गए तो देखा पशुशाला का दरवाजा खुला था और भैस गायब थी।