फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का सरगना 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में 13 मार्च को सराफा कारोबारी श्याम अग्रहरी के यहां 50 लाख की लूट करने वाले इनामी बदमाश शैलेंद्र यादव निवासी कटका थाना सरपतहां को पुलिस ने शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शैलेंद्र पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वह लुटेरों का सरगना बताया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 13 मार्च को गायत्री नगर कस्बा स्थित सराफा कारोबारी श्याम अग्रहरि की दुकान से बदमाशों ने लाखों की लूट की थी। बदमाशों की फायरिंग में घायल ऑटो चालक विपिन यादव की मौत हो गई थी। इस घटना से संबंधित अन्य बदमाशों को आजमगढ़ की सिधारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में गिरोह का सरगना शातिर लूटेरा शैलेंद्र यादव उर्फ शैलेंद्र प्रताप यादव फरार चल रहा था। उस पर जौनपुर और आजमगढ़ की पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 29 मार्च को क्राइम ब्रांच व सरपतहा की संयुक्त टीम ने मुखबिर के जरिए जानकारी के आधार पर बड़ौत नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी कर लिया। उसी दौरान बाइक से दो बदमाश सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करने लगे। बाइक से भागते समय पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेंद्र यादव उर्फ शैलंद्र प्रताप यादव निवासी ग्राम कटका थाना सरपतहां बताया। उसके पास से एक तमंचा, व दो कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किया गया। दूसरा बदमाश खेत में कूदकर भाग गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा पूछताछ में बताया कि जब वह हाईस्कूल का छात्र था तो छात्र आसिफ से मिलकर मोबाइल की लूट करता था। उसके परिवार वालों ने उसे मुंबई भेज दिया लेकिन उसका मन नहीं लगा। फिर लौटकर आसिफ के साथ लूट करने लगा। सरपतहां पुलिस ने 2018 में उसे चोरी की बाइक के साथ जेल भेजा। जेल से छूटने के बाद फिर मुंबई चला गया। फिर लौटकर आया तो एक गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा। 10 दिसंबर 2018 को मेहनगर आजमगढ में, 11 मार्च 2019 को अपने दो साथियों के साथ आजमगढ़ के गंभीरपुर में पेट्रोल पंप से लूटपाट कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें