फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दूकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोरी की तीन घटनाएं हुईं। जिसमें नगदी और सामान चोरी हुए। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में सोमवार की रात स्टूडियो व एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी, लैपटाप, कैमरा समेत एक लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जमालापुर निवासी रामधनी सिंह का डाकघर के पास स्टूडियो है। सुबह दुकान का ताला टूटा था। अंदर रखा कीमती कैमरा, लैपटाप, स्टेबलाइजर, इनवर्टर आदि सामान गायब था। चोरी गए सामानों की कीमत एक लाख से अधिक बताई गई है। इसी बाजार में स्थित विजय प्रजापति की दुकान का ताला तोड़कर दो हार्डडिक्स मोबाइल, पेन ड्राइव समेत 20 हजार से अधिक का माल चोरी हो गया। पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के गोरी खलीलपुर गांव में रानीमऊ रोड पर स्थित हबीब बिल्डिंग मैटेरियल के अहाते में खड़े ट्रैक्टर की बैट्री रात में चोरों ने पार कर दिया। दुकान पर लगा 100 मीटर केबल भी चोर काट ले गए। रफीपुर निवासी दुकान संचालक सुबह दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई । पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

इनसेट
दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
जफराबाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक विकास श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जफराबाद थानाध्यक्ष सुदेश सिंह मंगलवार को जोंगीबीर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की एक बाइक के साथ युवक कबूलपुर से जफराबाद की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोक लिया। वह गाड़ी का कागजात नहीं दिखा सका। उसने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक पुलिस ने उसके घर के पास से बरामद किया। पकड़ा गया युवक अपना नाम विकास श्रीवास्तव निवासी लाडनपुर थाना जफराबाद बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें