फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, 14 घायल

विज्ञापन
उचौरा में दुर्घटनाग्रस्त आटोरिक्शा
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के नौ स्थानों पर गुरुवार की सुबह छह से नौ बजे के बीच घने कोहरे के चलते नौ दुर्घटनाएं हुईं जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर से सवारी लेकर गुरुवार की सुबह नौ बजे मछलीशहर जा रहा ऑटो रिक्शा को उचौरा पुलिया के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में आटो सवार नई बस्ती मुंगराबादशाहपुर निवासी परवेज अहमद (22) की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि कुंवरपुर निवासी अध्यापिका नम्रता सिंह (35), कुदुरिया निवासी देवी प्रसाद पटेल (36), सरावां, पवारा निवासी अनिल पटेल (30) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नम्रता सिंह व देवी प्रसाद पटेल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
बरसठी थाना क्षेत्र के बरसठी मोड़ के पास गुरुवार सुबह बाइक की चपेट में आने से बड़ेरी गांव निवासी साइकिल सवार राजाराम सरोज (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा में सुबह कोहरे के चलते सड़क के किनारे ट्रक से टकराने से मोपेड सवार उदयभापुर निवासी क्षत्रपाल चौरसिया (27) पुत्र मदनचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
पवारा क्षेत्र के उचौरा के पास गुरुवार को तड़के लखनऊ से जौनपुर की तरफ जा रही इनोवा कार सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। ट्रक के पिछले हिस्से में कार इस कदर फंस गई थी वह ट्रक के साथ पांच किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इसकी जानकारी जब ट्रक चालक को हुई तो वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कार में सवार जफराबाद के जगदीशपुर निवासी मोहम्मद आरिफ (26), बक्शा क्षेत्र के गढ़ा बाघराय गांव निवासी राकेश यादव (32), लाइन बाजार सिविल लाइन निवासी आशीष शुक्ल (40 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य दुर्घटना में धौकलगंज बक्शा निवासी बिंद ू( 26) पत्नी सोनू मछलीशहर कस्बे के बरईपार चौराहे के निकट अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे भी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जलालपुर क्षेत्र के पुरेव बैदा गांव के पास कोहरे के चलते कादीपुर मड़ियाहूं स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल बस निजी बस से टकरा गई। स्कूल बस में जलालपुर, लखमीपुर, पुरेव गांव व बाजार के बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चे चीखने लगे। सूचना पर अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। बस में कुल 35 बच्चे सवार थे। इनमें जस्सी मिश्रा पुरेव, सृष्टि, प्रांजल जलालपुर, मान्या सिंह लखमीपुर समेत 6 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में इलाज कराकर विद्यालय की दूसरी बस से बच्चों को घर भेज दिया गया।
सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रामरूप मिश्र की पत्नी गायत्री (48) अपने पुत्र राजीव के साथ सुबह बाइक से बदलापुर स्टेट बैंक से पैसा निकालने जा रहीं थी। बाइक राजीव चला रहा था। थाने के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिसमें गायत्री घायल हो गई। घनश्यामपुर-बदलापुर रोड पर कस्तूरीपुर के पास सड़क पर बने गड्ढे के चलते अनियंत्रित ट्रक गुमटी को तोड़ते हुए खाई में पलट गया। इससे चालक सत्यराम निवासी तरांव आजमगढ़ घायल हो गया। मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी वीरेंद्र यादव (38) पुत्र सियाराम यादव बाइक से आजादनगर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी बस की चपेट में आकर घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार किशुनदासपुर गांव निवासी होमगार्ड उस्मान (38) सुबह पैदल ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। गोधना के पास पहुंचे थे तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें