फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी समेत दो दूकानों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार/सुइथाकला। सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार बाजार स्थित आभूषण की दुकान में चोर बुधवार की रात सेंध लगाकर नकदी समेत एक लाख का माल उठा ले गए। इसके अलावा चोर सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित एक किताब कापी की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। गुरुवार की सुबह दोनों पीड़ितों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार बाजार में सुजानगंज रोड पर मछलीशहर के राजेपुर निवासी रोहित की आभूषण की दुकान है। रात में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और दुकान में रखी टीवी, इनवर्टर, 10 हजार नकद और चांदी की दो प्लेट समेत एक लाख से अधिक का माल उठा ले गए। गनीमत रही कि चोर अंदर रखी तिजोरी नहीं तोड़ सके वरना लाखों का नुकसान हो सकता था। सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उधर, सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार निवासी कमला दूबे की बाजार में कापी किताब की दुकान है। रात में दूकान का ताला तोड़ कर चोरों ने बीस हजार नकद और स्टेशनरी का पूरा सामान उठा ले गए। गायब माल की कीमत पचास हजार से अधिक बताई गई है। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें