फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौना गांव में बुधवार की रात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा की अबूझ हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता लालमन ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक छितौना गांव निवासी अनिल कुमार कन्नौजिया की पत्नी सीमा रात में खाना खाकर कमरे में जाकर सो गई थी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोग परेशान हो गए। सीमा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सीमा का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना सीमा के मायके भदोही जिले के बीसापुर बभनौटी गांव निवासी लालमन को दी गई। सीमी की शादी 1999 में छितौना निवासी अनिल के साथ हुई थी। वह एक पुत्र और एक पुत्री की मां थी। वह गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। उसका पति मुंबई में रहता है। घर पर चाचा भगवानदास तथा चाची लक्ष्मीना देवी रहती थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें