स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघावल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर छात्रावास के सामने स्थित संतोष आटो सेल्स एवं मोबाइल शो रूम से चोरों ने मोबाइल, टीवी समेत करीब सवा दो लाख का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
वीरेंद्र कुमार उपाध्याय निवासी गोनौली की सिंघावल मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री कालेज के हास्टल के सामने संतोष आटो सेल्स के नाम से दुकान है। उसी में मोबाइल का शो रूम है। सोमवार की रात में चोर दरवाजे का नट बोल्ट खोलकर अंदर घुसकर मोबाइल टीबी आदि सामान उठा ले गए । मंगलवार को सुबह दस बजे के करीब दुकान खोलने आये तो दरवाजा खुला था। अंदर रखे सामान गायब थे। सैमसंग के कीमती मोबाइल 25, एल ईडी टीबी 2 सीसीटीवी कैमरा , डीवीआर आदि गायब थे। वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने चोरी की तहरीर थाने मे दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।