सऊदी से कमाकर लौट रहे इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बरिस्ता कला गाँव निवासी एक अधेड़ जहर खुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का सामान लूट लिया ।
इलाहाबाद जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरिसता कला निवासी फूल चन्द्र(45) सऊदी अरब से घर आने के लिए इलाहाबाद आया फिर रोडवेज की बस पर घर आने के लिए सवार हुआ। इलाहाबाद से बस चलते ही जहरखुरानो ने कोई जहरीला पदार्थ खिला कर कीमती सामानों को लूट लिया । अचेत होने पर बस में सवार यात्रियों ने चालक परिचालक को सूचना दी। तबतक बस मुंगराबादशाहपुर पहुंच चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर मुंगराबादशाहपुर में परिचालक ने उसे उतार दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री के जेब से मिले पासपोर्ट से उसकी पहचान हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।