फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़कर मौत को गले लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुगरडीह गांव (नईबाजार ) में दिनदहाड़े हुई लूट के बाद हत्या से लोग दहशत में हैं। इस घटना ने पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों से भिड़े विनय तिवारी (30) की बदमाशों ने हत्या कर दी। उसके इस साहस का ही परिणाम था कि दोनों बदमाश पकड़ लिए गए अन्यथा वे पुलिस की पकड़ में नहीं आते।
विज्ञापन

विनय तिवारी की मौत से पल भर में ही उसके हंसते खेलते परिवार पर क़हर टूट पड़ा । दोपहर 3:30 बजे मुगरडीह में एलआईसी का प्रीमियम प्वाइंट चला रहे संदीप शुक्ला कुछ लोगों का पैसा जमा करने के लिए अपने आफिस पर बैठे थे। इसी बीच दो पल्सर सवार बदमाश आ धमके। आते ही संदीप के जाँघ मे गोली मार दी और पैसा लेकर भागने लगे । संदीप के पास बैठे भसोट निवासी राकेश मौर्या ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। घटना को देख रहे विनय तिवारी सामने चाय की दुकान पर बैठ थे। वह दौड़ते हुए आए और बदमाशों से भिड़ गए। अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने चार गोली विनय के सीने में दाग दी जिससे विनय तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई । गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोग दौड़े और बदमाशों को पकड़ लिया जमकर पिटाई करते हुए बदमाशों की बाइक को जला दिया। लोगों का आरोप था यूपी 100 पुलिस सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची। घटना में जान गवांने वाले विनय तिवारी घर का जिम्मेदार व्यक्ति थे। उनकी पत्नी पूनम का रो रो कर बुरा हाल है । पिता शिव नारायण मौत की खबर पाकर बेहोश हो गए। माता की आंखों का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा थे। पुत्री भूमि (10), पुत्र आशुतोष (8) सिर्फ लोगों को निहार रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं कि उनके सिर से पिता का साया छिन चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें