फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ कारोबारी से चार लाख नकदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा स्थल के निकट शुक्रवार की शाम करीब सात बजे नकाबपोश बदमाश हाकी से हमलाकर सराफा कारोबारी को घायल करने के बाद उसके पास से रुपये और गहनों से भरा लूटकर फरार हो गए। सराफ कारोबारी के मुताबिक बैग में चार लाख रुपये, 400 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी के जेवरात थे। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। बदमाशों की खोजबीन के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी विनोद सेठ की स्थानीय बाजार में आभूषण की दूकान है। उसका घर दुकान से करीब दो सौ मीटर दूर गांव में है। शाम को करीब सात बजे दुकान बंद कर अपने भतीजे दीपक के साथ घर जा रहा था। रुपयों और गहनों से भरा बैग विनोद ने कंधे पर लटकाया था और बाइक खुद चला रहा था। जबकि उनका भतीजा बाइक पर पीछे बैठा था। वह दुकान से करीब सौ मीटर आगे ब्रह्मबाबा स्थल के पास पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर हाकी से विनोद के सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके पास से नकदी व जेवरात से भरा बैग लेकर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 100 नंबर पर दी गई सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल सराफ कारोबारी को सीएचसी में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव का कहना है कि लूट की सूचना मिली है। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है। शीघ्र ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें