फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरलीपुर गोलीकांड में चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में गुरुवार को दोपहर गोली मारकर दो सगे भाइयों को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल उमेश और सर्वेश के भाई दिनेश की तहरीर पर की है। पुलिस नामदज आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती दोनों भाइयों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

केराकत कस्बा स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने वाले दो छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर गुरुवार को मुरलीपुर गांव में बवाल हुआ था। हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि कोचिंग सेंटर पर छात्र की पिटाई की शिकायत पर पीड़ित छात्र का मामा उलाहना लेकर मुरलीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामअवध यादव के घर आया था। इसी दौरान विवाद बढ़ता गया जिसपर युवक ने अपने साथियों को फोनकर बुला लिया। उसके कई साथी बाइक से पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व प्रधान के दो पुत्र उमेश और सर्वेश को गोली लग गई जिससे दोनों घायल हो गए। शुक्रवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती भाइयों के पास से वापस घर आए दिनेश यादव ने पुलिस को चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने प्राण घातक हमला, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने जिन चार लोगों के नाम केस दर्ज किया है उसका खुलासा करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें