फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कांहपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कांहपुर गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा और विनोद मिश्रा का काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। शनिवार शाम आठ बजे अनिल मिश्रा बाजार से अपने घर का दरवाजा खरीदकर मैजिक से लाए थे। मैजिक विवादित रास्ते पर खड़ी थी और दरवाजा उतारा जा रहा था। उसी समय दूसरे पक्ष के विनोद मिश्रा आ गए और रास्ते को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के विनोद मिश्रा (45) व पत्नी साधना देवी और दूसरे पक्ष से कमला देवी (75), सूरज (12), अंबुज (10) घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को थाने लाकर मुकदमा दर्ज कर डाक्टरी मुआयना कराया। इस दौरान सूरज और अंबुज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें