फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती पशु तस्कर की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास बुधवार की रात ग्रामीणों की घेरेबंदी में पकड़े गए पशु तस्कर की पहचान कर ली गई। अस्पताल में होश में आने पर पशु तस्कर ने पुलिस को अपना नाम गयासुद्दीन निवासी खेतासराय बताया। उसने यह भी बताया कि बरामद पांच भैंसें भदोही के औराई और चौर गांव से चोरी की गई थी। पशु तस्करों के पकड़े जाने की सूचना पर मीरगंज थाने पहुंचे पशुपालकों ने अपनी भैंस की पहचान की।
विज्ञापन

बुधवार को मछलीशहर जंघई सड़क पर अदारी जगदीशपुर गांव के बीच ग्रामीणों ने पशुओं से लदी पिकअप को सड़क पर कटीला प्लेट रखकर पंक्चर कर रोक लिया था। उसमें सवार एक पशु तस्कर को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। पिटाई से घायल तस्कर अचेत था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को होश में आने के बाद उसने अपना नाम गयासुद्दीन निवासी खेतासराय बताया। हालांकि वह अभी वह ठीक तरीके से बोल नहीं पा रहा है जिससे पुलिस उससे देर तक पूछताछ नहीं कर पाई। थानाध्यक्ष रामचंद्र राम ने बताया कि बरामद भैंसे भदोही के औराई और चौर गांव से चोरी की गईं थी। पशु पालकों ने अपनी भैंस की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें