फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डाट से क्षुब्ध युवक ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने बुधवार की शाम खुद को कमरे में बंदकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों की मानें तो जंगीपुर गांव निवासी रामजतन का बेटा सतीश (18) बुधवार की शाम पिता से पैसे मांग रहा था। इस दौरान पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंदकर लिया। अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगी ली। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए तो वह आग का गोला बन चुका था। किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें