फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, सुसाइड नोट मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। पत्नी की विदाई न होने पर घर से नाराज होकर युवक घर से चला गया। उसका कपड़ा और सुसाइड नोट रविवार को सुबह घर से दूर नहर की पुलिया पर मिलने पर परिवार के लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद बिंद का बेटा कैलाश (22) शनिवार को बाइक से यह कहकर शाहगंज के लिए निकला था कि वह शाहगंज जरूरी काम से जा रहा है। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन शुरू की। रविवार की सुबह नौ बजे किसी ने बताया कि कैलाश का कपड़ा और सुसाइड नोट नहर की पुलिया पर मिला है। परिवार वाले रुधौली शारदा सहायक खंड 16 नहर की पटरी पर पहुंचे जहां कपड़ा और सुसाइड नोट देखा। सुसाइड नोट में पत्नी की विदाई न होने पर अपनी परेशानी का जिक्र किया था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को नगर में लगाया लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले में उसके पिता ने विदाई न होने का वाद कोर्ट में दायर किया था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। कैलाश की बाइक और मोबाइल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें