फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज होकर जा रही किशोरी को आरपीएफ परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। घर से नाराज होकर सुहेलदेव एक्सप्रेस पर सवार होकर कहीं जा रही किशोरी को आरपीएफ और जीआरपी ने जंघई रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। परिवार वालों को इसकी जानकारी देकर बुलाया और किशोरी को उनके हवाले कर दिया। ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री की सूचना पर आरपीएफ ने ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन गांव की एक किशोरी शनिवार को गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली 22433 सुहेल देव एक्सप्रेस में सवार हो गई। वह एस 4 में वर्थ 26 पर बैठ गई। उसके बगल में यात्रा करने वाले अधीक्षण अभियंता सुनील सागर को बातचीत में पता चला कि किशोरी घर से नाराज होकर निकली है। अधीक्षण अभियंता ने सोचा कि वह सफर में गलत लोगों के चक्कर में फंस सकती है। उन्होंने इसकी सूचना लखनऊ कंट्रोल को दे दी। सूचना पर लखनऊ कंट्रोल ने रात आठ बजे तत्काल आरपीएफ जंघई इंसपेक्टर रोहताश कुमार व जीआरपी प्रभारी राकेश राय को दी। उन्होंने ने तत्काल सिपाहियों को अलर्ट कर दिया। ट्रेन नौ बजे जंघई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रामराज यादव, जीआरपी के सिपाही जय प्रकाश सिंह ने ट्रेन की बोगी से किशोरी को उतार लिया और उसके परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। किशोरी के परिजन भोर में चार बजे जंघई स्टेशन पहुंच गए और किशोरी को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें