फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से बचने के लिए घर से भाग गया था रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाबैन।
गांव टाटकी से एक युवक के शादी से तीन दिन पहले गायब होने का मामला सामने आया था। अब युवक के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस युवक की शादी 29 सितंबर को तरावड़ी में होनी थी। गांव टाटकी का यह युवक अपने घर से लगभग 14 दिनों से गायब होने के बाद आज सुबह करीब चार बजे अपने घर पहुंच गया। युवक के गांव में पहुंचने की सूचना गांव के नंबरदार वेद प्रकाश को मिली तो उन्होंने थाना प्रभारी दलीप सिंह को सूचित कियाञ थाना प्रभारी ने गांव में पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो सामने आया कि वह शादी से बचने के लिए घर से भाग गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दलीप सिंह के अनुसार युवक रवि ने बताया कि यह 26 सितंबर को अपने घर से मथाना पहुंचा। वहां से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और ट्रेन पकड़कर मेरठ चला गया। इसके बाद उसने वहां एक-दो दिन मजदूरी की। उन्होंने बताया कि बाबैन से मेरठ के लिए पुलिस की दो टीमें और गांव टाटकी के 10 प्रमुख लोगों को लेकर मेरठ गए थे। वहां पर दो दिन तक इस लड़के की तलाश की, पर रवि का पता नहीं चला। इसी दौरान लड़के ने अपने भाई विक्रम के पास फोन किया और कहा की उसे तलाश करने की जरूरत नहीं है। वह अपने आप घर आ जाएगा। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। दलीप सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे उनके पास गांव के नंबरदार वेदप्रकाश का फोन आया। उन्होंने बताया कि गायब हुआ लड़का रवि अपने घर आ गया है। इसके बाद वे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें