फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव में गुरुवार को तड़के गांव की एक किशोरी का शव घर से दूर चिलबिल के पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई और लोग जुट गए। किशोरी के परिवार वालों ने एक दिन पहले ही एक युवक के खिलाफ किशोरी का अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का शव घर से 100 मीटर दूर स्थित नाले के पास चिलबिल के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकता देख लोगों ने घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने शव उतार कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय ने बताया कि बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ बहला फुसला कर उसे भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें