फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग लेकर भाग रहे उचक्के के पीछे ट्रेन से कूदी महिला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को बैग लेकर भाग रहे उचक्के के पीछे महिला चलती ट्रेन से कूद गई। ट्रेन से कूदने के बाद भी महिला उचक्के के पीछे भाग रही थी तभी उसने महिला को ट्रेन की तरफ धक्का देकर गिरा दिया और नकदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के तसला गांव की निवासी महिला शिवानी (36) पत्नी गोपाल अपने 12 वर्षीय पुत्र कृष्णजीत के साथ जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रही थी। शनिवार को जफराबाद स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार जैसे ही कम हुई तभी तभी एक उचक्का महिला का बैग लेकर भागने लगा। उचक्के के पीछे दौड़ी महिला चलती ट्रेन में ही छलांग लगा दी। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के चलते कूदने के बाद भी महिला उचक्के के पीछे भाग रही थी। इसी दौरान उचक्के ने महिला को ट्रेन की तरफ धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उचक्का बैग लेकर फरार हो गया। महिला के सह यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। महिला के बेटे को भी लोगों ने नीचे उतार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के मुताबिक बैग में तीन हजार नकदी के अलावा, जेवरात, एटीएम, पैनकार्ड, आधारकार्ड, कीमती कपड़े आदि सामान थे। जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिला से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें