जलालपुर। बाकराबाद बाजार स्थित एक म्यूजिकल स्टूडियो की संचालक पति एवं उसकी पत्नी की मंगलवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए दो अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने को तहरीर दी है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रंजीत और पत्नी रजनी देवी की बाकराबाद में म्यूजिकल स्टूडियो चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब चार की संख्या में अज्ञात बदमाश आए और रजनी से उसके पति के बारे में पूछा। रजनी ने वजह पूछी तो उसकी पिटाई शुरू कर दिए। इस पर पति बाहर आए तो उनको भी पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दो पड़ोसियों की भी पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित की तरफ से पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि दंपत्ति के साथ मारपीट सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।