शाहगंज। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के गेट के पास से एक 45वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। इसकी सूचना लोगों ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है कि यात्री कहीं बाहर से कमा कर लौट रहा था। इस बीच यात्री को किसी ने जहरखुरानी का शिकार बनाकर उसके पास में मौजूद नगदी व अन्य समान लूटकर फरार हो गए।