बरसठी। जौनपुर-इलाहाबाद रेल मार्ग पर बरसठी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार के लोगों की मानें तो बरसठी बाजार निवासी इशराजी देवी (72) पत्नी मिठाईलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इशराती रविवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। वह भगवानपुर गांव के पास पहुंची थी कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे पटरी पर जहां उसका शव पड़ा था वहां दोनों तरफ झाड़ी है। दोपहर में चरवाहों ने शव देखकर शोर किया। महिला का सिर और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके कपड़ों को आधार पर परिजनों ने शव की पहचान की।