नवरात्रों पर मंदिरों की सुरक्षा रहेगी चाकचौबंध
- रामलीला मैदान पर भी पुलिस करेगी विशेष निगरानी
- उच्चाधिकारियों को दी जाएगी पल पल की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नवरात्र के लिए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मंदिरों में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं से होने वाली घटनाओं को रोकेगी। वहीं, खुफिया विभाग व आईबी के अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर चौकसी बरतेंगे।
21 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इस दौरान चंडी महारानी की पालकी शोभायात्रा निकाली जाती है। साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। जबकि रामलीला देखने के लिए भी दूर दराज से श्रद्धालु आते जाते हैं।
ऐसे में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी, पाकेटमारी, चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाएं होने की आशंका होती है। इसके अलावा रामलीला के लिए लेकिन इस बार नवरात्र के लिए पुलिस ने खास प्लानिंग बनाई है। इन घटनाओं को रोकने के लिये पुरुष व महिला पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा के लिए मंदिर व सादी वर्दी में पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे। साथ ही एंटी रोमियो स्कवायड को भी मनचलों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए तीन सीओ, 9 एसएचओ/एसओ, पीएसी, फायर कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
एएसपी राम मोहन सिंह का कहना है कि सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। रामलीला, मंदिर सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरती जा रही है।