जौनपुर। जमीन अवशेष नहीं होने के बावजूद भी रजिस्ट्री करने के मामले में राजेश सिंह ने प्रदीप सिंह समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का केस मंगलवार को दर्ज कराया है। प्रदीप सिंह पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष है।
अजोरपुर केराकत निवासी राजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि वह नखास में एक जमीन के स्वामी है। जमीन में दूकान व मकान बनवाकर रहते हैं। 28 अगस्त को प्रदीप कुमार सिह निवासी कन्हईपुर लाइन बाजार अवैध तरीके से बिक्री करने के फिराक में थे। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व को रजिस्ट्री रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर एडीएम ने तहसीलदार सदर से आख्या मांगी। तहसीलदार सदर ने स्पष्ट रूप से आख्या दी।मामले में रिपोर्ट आने पर एडीएम ने रजिस्ट्रार सदर को अवगत करा दिया। बावजूद प्रदीप सिंह ने धोखा देने की नियत 29 अगस्त को कमलेश वर्मा, रेखा सेठ, निशी सेठ, दीपमाला सेठ, निवासी ख्वाजा दोस्त थाना कोतवाली के पक्ष में बैनामा कर दिया गया। इस मामले में राजेश की तहरीर पर एसपी के निर्देश पर लाइन बाजार पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश वर्मा, रेखा सेठ, निशि सेठ, दीपमाला सेठ, रामयज्ञ प्रजापति, अजय सेठ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।