फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक और दवा की दूकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/केराकत। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात चिकित्सक के आवास का ताला तोड़कर और केराकत में दवा की दूकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी व जीवन रक्षक दवाओं समेत लाखों का माल पार कर दिया। शाहगंज में महीने भर के भीतर चिकित्सक आवास से चोरी की दूसरी वारदात है जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में तैनात चिकित्सक डा. एकमे गुप्ता किसी कार्य से इलाहाबाद गए थे। उनके सरकारी आवास में ताला लगा था। शनिवार रात चोरों ने बगल के कमरे में सो रहे स्वास्थ्यकर्मी मुहर्रम अली के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर डाक्टर के आवास का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने अंदर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल डाला। अंदर आलमारी में रखे नकदी, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह घटना की खबर लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सुबह देर से घर पहुंचे पीड़ित चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर दी है। पांच जुलाई की रात चोरों ने इसी आवासीय परिसर में स्थित डा. हरिओम मौर्य के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर डा. आरके यादव व डा. एसएस पांडेय के आवास का ताला तोड़कर हजारों के सामान व नगदी पार कर दिया था। उस घटना का खुलासा करना तो दूर पुलिस ने अभी तक केस भी दर्ज नहीं किया। चिकित्सक कालोनी में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
उधर, केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित दवा की दूकान में सेंध लगाकर नकदी व दवा समेत हजारों का सामान चोरों ने पार कर दिया। चोर यहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी उठा ले गए। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरोज बड़ेवर गांव निवासी रवि यादव की केराकत के ग्राम सरायबीरु मोहल्ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने मेडिकल स्टोर है। बीती रात चोरों ने मेडिकल स्टोर के पीछे से सेंघ काटकर दो हजार रुपये, लगभग तीन हजार रुपये की दवा और दूकान में लगा सीसीटीवी कैमरा उखाड़ ले गए। सुबह पड़ोस की एक महिला दूकान के पास फूल तोडने गई तो देखा कि दूकान में सेंध कटी थी। शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की पर चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें