मछलीशहर। कोतवाली के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी। इस मामले में अधिवक्ता संघ ने आक्रोश जताया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर अधिवक्ता को प्रताड़ित कर रही है।
अधिवक्ता शम्भूनाथ बिंद शनिवार को तहसील से घर जाने के लिए एक अपरिचित बाइक सवार से लिफ्ट मांग ली थी। कोतवाली के सामने पुलिस ने बाइक रोकी तो वकील साहब उतर कर खड़े हो गए। इसी बीच बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अधिवक्ता को थाने ले गई। वरिष्ठ उपनिरीझक हैदर रिजवी ने बिना पूछे ताछे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। अधिवक्ता का आरोप है कि कालर पकड़ कर कोतवाली के भीतर ले जाकर बैठा दिया। उनके फोन करने पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री शिवप्रसाद और कोषाध्यक्ष बृजेश यादव और अन्य अधिवक्ताओं ने थाने पहुंच कर उन्हें छुडाया। अकारण पिटाई करने का आरोप पहले भी लग चुका है। बीते महीने नगर के व्यवसायी नवनीत गुप्ता और पत्रकार विपिन मौर्या भी पिटाई का आरोप लगा चुके है। दोनों ने पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय से मिलकर व्यक्तिगत शिकायत की थी। लेकिन पुलिस के रवैये मे कोई सुधार नहीं हुआ।