फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह कुद्दूपुर भरौटी मोड़ से अंतरजनपदीय दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक सुल्तानपुर तो दूसरा बरसठी का है। दोनों के पास से एक-एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

रसैनी से जौनपुर की तरफ एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों के जाने की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद लाइनबाजार थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ गुरुवार की सुबहकुद्दूपुर भरौटी मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक भाग निकला जबकि दो पकड़ लिए गए। गिरफ्तार बदमाशों की तलाश पर इनके कब्जे से एक-एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों में राहुल मौर्य सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द और नीरज दुबे बरसठी थाना क्षेत्र के बेलरुआ गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसका लूट का गैंग है जिसमें कल्लू पंडित, शिवम सिंह, मनीष यादव, राहुल और अजय सिंह सदस्य है। उसके खिलाफ सुल्तानपुर जिले के कादूपुर थाने में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे छह से अधिक केस दर्ज हैं। राहुल और नीरज की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल में ही दोनों की दोस्ती हो गई। बाहर आने पर दोनों गिरोह के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देनेे लगे थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें