फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तहरीर लेकर पहुंचें पीड़ित को थाने से भगाया 18-40-03

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/जौनपुर। ट्रक लूटने का प्रयास करते समय गुरुवार की रात ट्रक की टक्कर से घायल हुए तीन बदमाशों ने अस्पताल में इलाज कराने के बाद कार से टेप एवं बाइक से पेट्रोल चोरी की की घटना को अंजाम दे दिया। शुक्रवार को तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए पीड़ित को लौटा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अफसरों ने डाट फटकार कर उसे थाने से भगा दिया। इसके बाद उसने डायल 100 को सूचना दी। चोरी की घटना को अंजाम देने समय बदमाशों के चेहरे अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। अगर मछलीशहर पुलिस इस मामले में संवेदनशील होती तो तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जातेे।
विज्ञापन

मछलीशहर में गुरुवार की रात तीन बदमाशों ने ट्रक लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से बदमाश घायल हो गए। घायला अवस्था में तीनों गुरुवार की रात कृपाशंकर मोहल्ला स्थित एक नर्सिंग होम में पहुंचे। इलाज के दौरान तीनों ट्रक लूटने के संबंध में चर्चा कर रहे थे जिसे सुनकर कंपाउंडर को शक हुआ लेकिन मरहम पट्टी के बाद तीनों अस्पताल से बाहर निकल चुके थे। तीनों बदमाशों ने एक व्यक्ति की कार से टेप और एक बाइक से पेट्रोल निकाल लिया। उनकी यह हरकत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब चोरी का मामला सामने आया तो कंपाउंडर ने डाक्टर से इस बात को बताई तो चिकित्सक डा. तेजबहादुर यादव ने कंपाउंडर को फटकारते हुए कहा कि यह बात रात में ही बतानी चाहिए थी ताकि पुलिस को तत्काल अवगत करा दिया जाता। शुक्रवार को जब पूरादोषी मोहल्ला निवासी पीड़ित श्रवण कुमार गुप्ता कार से टेप चोरी की सूचना और ग्राम बटनहित निवासी कमलेश कुमार यादव बाइक से पेट्रोल और प्लग चोरी की सूचना देने थाने गए तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया। उनका कहना था कि वे अपने परिवार वालों का इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे। इसके बाद पीड़ितों ने 100 नम्बर पर फोन करके वहां अधिकारी से बात करके स्थानीय पुलिस के रवैये की जानकारी दी। जिसके बाद उस अधिकारी ने एसपी जौनपुर से बात कहने को कहा। उक्त अधिकारी ने चिकित्सक से भी 05222, 217711 नम्बर से फोन पर बात की थी। एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि थाने से भगाने का मामला गंभीर है। पीड़ित अगर कोई प्रार्थना देता है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई संबंधित के खिलाफ की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें