शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़ में करेंट दौड़ाया गया था जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सबरहद बलुआपार गांव निवासी सोहन कुमार राजभर (30) पुत्र राम कुमार सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। 15 दिन पूर्व घर आया था। शुक्त्रस्वार को सुबह मोलनापुर गांव स्थित तालाब में मछली मारने के लिए घर से निकला था। तालाब से पहले विजय गौतम अपने मकई के खेत में बाड़ लगा रखा है। कटीतेल तार से घिरे खेत की सुरक्षा के लिए तार में करेंट दौड़ाया गया था। सोहन करेंट की चपेट में आ गया जहां उसकी मौत हो गई। खेत की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों ने मृत युवक की पहचान करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता भानुप्रताप सिंह ने खेत के मालिक विजय गौतम के विरुद्ध तहरीर देकर गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया है। (ब्यूरो)