फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से लिंक नहीं, फिर भी आधार से निकल गया 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। यूनियन बैंक की स्थानीय शाखा में स्थित महिला का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। इसके बावजूद आधार नंबर से उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी तब हुई जब बुधवार को महिला पासबुक अपडेट कराने पहुंची। उसकी शिकायत पर शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की। जांच में पाया गया कि उसके खाते से किसी और का आधार लिंक करके पैसे निकाले गए हैं। इसकी जानकारी होने पर पचास से अधिक लोग खाते का बैलेंस चेक कराने बैंक पहुंच गए।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी सुनीता देवी का यूबीआई की बरईपार शाखा में खाता है। बुधवार को सुनीता देवी पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची तो पता चला कि खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसमें पांच हजार रुपये चार अगस्त 2018 को, 10 हजार रुपये 6 अगस्त को और 10 हजार 3 अक्तूबर और 19 नवंबर 2018 को खाते से निकाले गए हैं। महिला नेे इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। जांच के बाद शाखा प्रबंधक नारायण सिंह ने बताया कि एक फ्रेंचाइजी से आधार कार्ड के जरिए पैसे निकाले गए हैं। महिला ने बताया कि उसका आधार कार्ड खाते से लिंक ही नहीं है। जांच में पता चला कि किसी दूसरे के आधार से उसका खाता लिंक हो गया है। प्रबंधक ने बताया कि सेंट्रल ऑफिस को सूचित किया गया है। जल्द इस मामले में कोई फैसला होगा। सुनीता ने बताया कि उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे संजोकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमानी बैंक की, परेशान ग्राहक
बरईपार। बैंक खाते से आधार लिंक कराने के लिए खाताधारक से आवेदन लिया जाता है। आधार की छ़ाया प्रति के साथ बैक में जाकर खाताधारक को हस्ताक्षर करना होता है। हस्ताक्षर मिलान के बाद खाता आधार से लिंक कराया जाता है। जब सुनीता ने आवेदन ही नहीं दिया तो उसके खाते से किसी और का आधार कार्ड कैसे जोड़ा गया। सुनीता घर आने के बाद जब खाते से पैसे गायब होने की जानकारी पास पड़ोस के लोगों को दी तो पचास से अधिक की संख्या में लोग अपने अपने खाते के बैलेंस की जांच करने बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें