फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, बइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज/मुंगराबादशाहपुर। शाहगंज कस्बे में फैजाबाद मार्ग पर चीनी मिल के समीप ट्रैक्टर से टक्कर होने पर टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज कस्बे के फैजाबाद मार्ग स्थित चीनी मिल के समीप मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे टेंपो व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टेंपो पर सवार जितेंद्र कुमार (39) पुत्र छविनाथ निवासी राजेपुर थाना जलालपुर जौनपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुर निवासी विरेंद्र प्रताप सिंह (34) किसी काम से कहीं जा रहे थे। वह सतहरिया के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें